शुक्रवार, 9 मार्च 2012

वो शख्स न मिला...........

ख्वाब में मिला,
जब भी मुझे मिला,
लेकिन मुझे कभी...
वो शख्स न मिला,,
ख्वाब में.............!!

तन्हाइयां मिलीं ,
रुसवाइयां मिलीं,
परछाइयां मिलीं,
वो शख्स ना मिला, 
ख्वाब में.............!!

चेहरे बहुत मिले,
मुस्कान में खिले,
बरसों ये सिलसिले,
वो शख्स ना मिला,,
ख्वाब में.............!!

लंबी है ये डगर,
अनजान सा सफर,
क्यों ढूँढती नज़र,
वो शख्स ना मिला,,
ख्वाब में............!!  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें